बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी और घर पर खाना बना रही थी। गांव के जितेंद्र व मुकुल ने पुत्री को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ की। पुत्री ने शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने पुत्री के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी ने उसके साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ देशदीपक सिंह ने बताया कि किशोरी की माता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...