बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। गांव में खेत पर कार्य करते गुलदार ने किसान को हमला कर घायल कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा। ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। गांव अथाई शेख निवासी बिलाल अपने खेत पर नौकर 38 वर्षीय अकबर के साथ मंगलवार रात में कार्य कर रहा था। रात्रि करीब 10 बजे गुलदार ने अचानक अकबर पर हमला कर दिया। अकबर व गुलदार के बीच चले संघर्ष के दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर बिलाल ने पास ही गांव में शोर मचा दिया। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर व लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- दहशत: गुलदार के हमले से खेत पर काम कर रहे दो भाई घायल तब तक गुलदार व अकबर के बीच संघर्ष चल रहा था। ट्रैक्टर की लाइट व ग्रामीणों के शोर सुनकर गुलदार मौके से भाग गया। अकबर के शरीर पर गुलदार के पंजों के जख्म के निशान पाए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.