बिजनौर : कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर/कालागढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में सोमवार को एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के अंगों के सैंपल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सोमवार सुबह गश्ती दल को टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज की धारा बीट के तहत धारा ब्लॉक के कक्ष संख्या-12 में नाले के पास नर बाघ मृत अवस्था में मिला। सूचना पर वनकर्मियों सहित मौके पर पंहुचे विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एनटीसीए के मानकों के तहत पोस्टमार्टम के लिए पैनल का गठन किया गया। बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा मृत बाघ की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट के कालागढ़ रेंज में बाघ की मौत विभागीय स्तर पर जारी विज्ञप्ति में मृत बाघ के नाखून, दांत तथा हडि्डयों सहित शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए जाने का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.