बिजनौर, जून 21 -- नगीना के विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामलीला बाग में रविवार को 12वां विश्व योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। योग का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, मुख्य वक्ता एवं बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार थापन, प्रबंधक डॉ. संदीप शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान और रोहित रवि ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य महेश सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को योगाभ्यास कराया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार थापन ने मुख्य वक्ता संजय वर्मा का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स...