बिजनौर : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
बिजनौर, जून 27 -- चांदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव पैजनिया में देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव निवासी जगरूप पाल सिंह ऊर्फ जगे पुत्र मुरारी सिंह शुक्रवार की देर शाम पैजानिया चौराहे पर किसी काम से गए थे वापस अपने घर लौट रहे थे नूरपुर मार्ग पर उनका घर है और जैसे ही घर के पास अपनी बाइक को मोड रहे थे पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जगरूप पाल गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उन्हें बिजनौर ले जाते समय उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव दाह संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.