कन्नौज, मई 8 -- फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर बिजनौरा क्षेत्र के दो किसानों ने यूपीडा के पक्ष में शुक्रवार को तहसील पहुंचकर रजिस्ट्री की। दोनों किसानों को भाजपा विधायक ने सम्मानित किया। फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत डडौना क्षेत्र की 22.78 हेक्टेयर निजी कृषि भूमि अधिग्रहित की गई है। शुक्रवार को बिजनौरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र सुक्कू ने गाटा संख्या 1042 रकबा 0.4170 व रामसनेही पुत्र सुक्कू गाटा संख्या 1042 रकबा 0.4170 की रजिस्ट्री यूपीडा के पक्ष में की है। रजिस्ट्री करने वाले दोनों किसानों को तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने माल्यार्पण कर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि विधायक कैलाश सिंह राजपूत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.