बिजनौर, अप्रैल 26 -- नगीना। नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक महिला मरीज़ ने महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी रस्तौगी(आयुष संविदा)पर 200 रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी विशाल दिवाकर के द्वारा की गई कार्रवाई पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित की। टीम से एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कौशलेंद्र सिंह ने उक्त आदेश के साथ आयुष महिला चिकित्सक को निलंबित करते हुए उनको बिजनौर तलब कर लिया। जांच टीम में डा अनिल कुमार सिंह नोडल अधिकारी एन एच एम,फरुख अज़ीज़ जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम व डा नरेंद्र कौर उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी को नियुक्त किया गया है,इनकी जांच महिला डा की नौकरी का भाग्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.