बिजनौर, मई 15 -- बिजनौर। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन संकट के बीच शहर के यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने पहल करते हुए शनिवार को साइकिल से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके इस कदम की स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने सबसे पहले खुद में बदलाव लाया। प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि यदि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें तो पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।उधर, यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले में हर शनिवार 'नो व्हीकल डे', DM...