बिजनौर, मई 15 -- बिजनौर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हरियाणा में चल रहे सफाई कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि "एक काम, एक समान वेतन" लागू किया जाए, ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त किया जाए, संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए तथा शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव पर रोक लगाई जाए।सभी जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...