बिजनौर, अप्रैल 9 -- रेहड़। सड़क हादसे में एक दिन पूर्व घायल हुए बाइक चालक युवक की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। बादीगढ़ - सुआवाला मार्ग स्थित हसनपुर तिराहे पर बुधवार की शाम बाइक और ई रिक्शा की टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक चालक हेमराज सिंह (22 वर्ष) पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गाँव अमाननगर (हर्रायवाला) गंभीर घायल हो गया था। घायल को पुलिस ने 108 ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक ने घायल हेमराज की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक धामपुर से लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई- रिक्शा से टकराने के कारण हादसा हुआ था। घायल को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी (उत्तराखंड) ले जाते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.