बिजनौर, अप्रैल 12 -- रविवार की सुबह धामपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि बाइक चला रहा युवक व बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार व कोतवाल अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर मोर्चरी में भेज दिया गया है। शेरकोट के मोहल्ला कुल्हाड़ा निवासी नसीम की पत्नी हुमा अपने परिवार के 21 वर्षीय युवक अनस पुत्र गोलू निवासी मोहल्ला कुम्हड़ा शेरकोट के साथ रविवार की सुबह करीब सवा दस बजे अपाचे बाइक से नगीना के मोहल्ला कलालांन में अपने मायके आ रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगीना धामपुर रोड पर रामलीला बाग के सामने उनकी बाइक धामपुर की दिशा में जा रहे कैंटर की चपेट में आ गई।जिससे बाइक पर अपनी मां के साथ बैठा सात वर्...