बिजनौर, मार्च 10 -- नगर के देवी मंदिर पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया चिकित्सा कौन है गंभीर हालत देखते हुए घायल को बिजनौर रेफर कर दिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिजनौर नगर के मोहल्ला जाटान B-4 निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय पुत्र शनि सैनी अपने मामा जिला अमरोहा थाना क्षेत्र के गांव धनौरा मंडी मनीमपुरा के पुत्र की शादी में गया था मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से तहेरा भाई आशु पुत्र मनीराम के साथ वापस बिजनौर जा रहा था जब वह चांदपुर नगर के देवी मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से शनि सैनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत। तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के ल...