बिजनौर, मार्च 5 -- नहटौर के ग्राम नन्नूशेरपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर को ग्राम नन्नूशेरपुर निवासी शिवम कुमार 25 वर्ष अपने घेर में था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन जब घेर में पहुंचे तो शिवम बेहोश था। परिजन तुरंत शिवम को अस्पताल में ले गये। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। निरीक्षक क्राइम विपिन कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कारवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.