बिजनौर: श्मशान घाट में पूजा स्थल पे लगी मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष
बिजनौर, मई 17 -- बिजनौर के बढ़ापुर थानाक्षेत्र के टांडा साहूवाला मार्ग पर नदी पार श्मशान घाट स्थित है। वहां पूजा स्थल पर देवी की मूर्ति स्थापित थी। शनिवार देर रात किसी शरारती तत्व ने मूर्ति को तोड़ डाला और वही पास में झाड़ियों में डाल दिया। रविवार सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो काफी संख्या में समाज के लोग मौके पर पहुंचे। टूटी मूर्ति को देखकर लोगों में गुस्सा भर गया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.