बिजनौर, जनवरी 15 -- बिजनौर की धामपुर तहसील के शेरकोट थानाक्षेत्र निवासी युवती ने चांदपुर के गांव निवासी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार उसने शादी का वादा कर संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। बाद में सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया। सिपाही ने वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में सिपाही जनपद लखीमपुर खीरी में तैनात है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया कि थाना चांदपुर के गांव निवासी मनदीप लगभग छह वर्षों से उसके साथ संबंध में था। वर्तमान में मनदीप जिला लखीमपुर खीरी के में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो भी बना ली। युवती के मुताबिक पिछले वर्ष परिजनों...