बिजनौर, जून 10 -- चांदपुर के जबलपुर मार्ग पर उसे वक्त हड़कंप मच गया। प्राइवेट बस में ड्राइवर द्वारा बस में वेल्डिंग करते समय बस में भयंकर आग लग गई। आसपास लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह लग गई थी। चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी कामेश कुमार की प्राइवेट बस थी। उनकी प्राइवेट बस चलती है। बुधवार को बस ठीक कराने के लिए ड्राइवर जलीलपुर मार्ग पर स्थित वेल्डिंग की दुकान पर लेकर गया था। वेल्डिंग कराते समय बस में आग लग गई। बस धू-धू कर जलने लगी ।लोगो ने लगी बस में को बुझाने के काफी मशक्कत की बस तब तक पूरी तरह जल गई थी। आग लगने से हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...