बिजनौर, मार्च 31 -- मंगलवार को फादरसन पब्लिक स्कूल में 2025-26 का वार्षिक शैक्षणिक परिणाम घोषणा के साथ कक्षा 1 से 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे परिश्रम और लगन से सफलता प्राप्त करें। कार्यक्रम का कुशल संचालन (कम्पेयरिंग) आर्शी, कृतिका, अवनी, अबीरा एवं इशिता द्वारा किया गया, जिन्हें अंग्रेजी शिक्षिका दीपिका के मार्गदर्शन में तैयार किया...