बिजनौर: लूट के लिए की गई थी शेरकोट की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बिजनौर, अप्रैल 12 -- शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल क्षेत्र में मिली बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग से लगभग 200 मीटर अंदर जंगल क्षेत्र में नई बस्ती कालागढ़, थाना अफजलगढ़ निवासी करीब 70 वर्षीय कश्मीरी देवी का शव बरामद हुआ था। शव के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई थी। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना शेरकोट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक महिला के साथ जाता दिखाई दिया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान जीशान पुत्र शराफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.