बिजनौर: लूट का खुलासा: मोबाइल और बाइक सहित दो गिरफ्तार
बिजनौर, जून 27 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद पुलिस ने लूट की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल से नगीना से घर लौट रहा था। इसी दौरान एनआईआईटी कॉलेज के निकट नहर पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी माता के हाथ से रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के संबंध में थाना नजीबाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात मे शामिल चंद्रकांत उर्फ चिट्टू और अभिषेक उर्फ कल्लू को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.