बिजनौर, मार्च 10 -- वन विभाग ने सीमावर्ती गांव लालबाग के एक खेत से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। बरामद लकड़ियों का वजन लगभग दस कुंतल और अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज की क्षेत्रा वनाधिकारी अंकिता किशोर को सोमवार रात सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव लालबाग में, जो कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज की सीमा पर स्थित है, एक खेत में प्रतिबंधित लकड़ी पड़ी थी।इस सूचना पर, वन रेंज अधिकारी अंकिता किशोर ने वन दरोगा रवि सागर, वन रक्षक कु. स्वाती, सहायक मोहम्मद आरिफ, नैन सिंह और दिनेश कुमार के साथ खेत पर छापा मारा। छापामारी के दौरान, परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने खेत जोतकर वन विभाग की टीम को गुमराह करने का प्रय...