बिजनौर, जून 22 -- बिजनौर (स्योहारा) थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब लग्न समारोह से लौटे दो पक्षों के बीच पुरानी कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोगपुर से एक परिवार का लग्न समारोह किरतपुर गया हुआ था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। हालांकि वहां मौजूद लोगों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट आए थे。

घटनाक्रम की जानकारी बताया जाता है...