बिजनौर, जून 19 -- किरतपुर में एक युवक की मौत पर उसके परिजनों ने गुरुवार रात थाने पर हंगामा किया और धरने पर बैठे गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि व्याज पर उधार लिए एक लाख के तगादे को लेकर व्यापारी ने युवक को बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के परिजन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर के एक दुकानदार से शादी मे बैंड बजाने वाले युवक ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। दुकानदार द्वारा बार बार रुपये मांगने पर नहीं देने पर सोमवार को दुकानदार ने रुपए मांगे जिससे दोनों मे बोलचाल हो गई। उसके बाद मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बुधवार की शाम युवक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उसक...