बिजनौर, अप्रैल 11 -- हल्दौर। कस्बा हल्दौर में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब मध्य प्रदेश रेलवे पुलिस की टीम मोस्ट वांटेड आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को अपने साथ लेकर यहां पहुंची। जैसे ही यह खबर बाजार में फैली, खासकर सर्राफा मार्केट में अफरा-तफरी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर सीधे उसके पुराने ठिकानों और संभावित संपर्कों की ओर बढ़ी। सूत्रों के अनुसार, टीम का मुख्य उद्देश्य सन्नी के स्थानीय नेटवर्क, सहयोगियों और उन कड़ियों को खंगालना है, जो उसे लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में मदद करती रही हैं। गौरतलब है कि हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी का नाम पहले भी विशाखापट्टनम के चर्चित सोना लूटकांड में सामने आ चुका है। उस समय भी हल्दौर के सर्राफा बाजार में हलचल मच गई थी और बाहरी पुलिस टीमों ने कई व्यापारियों से पूछताछ की थी। ...