बिजनौर, जून 26 -- नहटौर। मृत सांप के साथ खतरनाक खेल दिखाते हुए वीडियो बनवाना युवक को महंगा पड़ गया। अचानक सांप के विष के कारण युवक की हालत बिगड़ गई जिसे गंभीर हालत में बिजनौर ले जाया गया। नहटौर के ग्राम फोकटपुर (शादीपुर) निवासी घसीटा के घर में गुरुवार रात करीब 8 बजे छोटा सा सांप दिखाई दिया। सांप को घसीटा के पुत्र सलीम ने मार दिया और वह सांप के साथ करतब दिखाने लगा।

खतरनाक करतब मरे हुए सांप को वह गले में डालकर, कभी सिर पर रखकर तो कभी उसे अपने मुंह में घुसाकर वीडियो बनवाने लगा। सांप के साथ खतरनाक खेल खेलने के दौरान कई बार परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। बताया जाता है कि सांप के विष के कारण अचानक सलीम की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में सलीम अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तत्काल गांव के पास स्थित सांप काटने का इलाज करने...