बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी रामपाल सिंह अपने दो साथियो के साथ घर में भराव के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गांव सुंदर मुन्दरा नहर की पटरी के पास से मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी खोदते समय ऊंचा टीला नीचे उनके ऊपर गिर गया। जिसमें तीनों लोग मिट्टी की ढंग में दब गए। यह देख लोगों ने मिट्टी की ढांग से तीनों को निकाला और घायल अवस्था में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राम सिंह की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। राम सिंह के परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही राम सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राम सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.