बिजनौर, अप्रैल 22 -- शेरकोट में बुधवार सुबह गांव नसीर दीवाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार ने सुबह-सवेरे मजदूरी पर जा रहे एक युवक पर अचानक हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार द्वारा हमला किये जाने की सूचना गांव में जंगल मे आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार गांव नसीरदीवाला निवासी करण सिंह 25 वर्ष पुत्र ऋषि पाल बुधवार की सुबह सवेरे अपने घर से मजदूरी के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक संभल भी नहीं पाया था कि गुलदार ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसी तरह गुलदार मौके से भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणो...