बिजनौर, जून 11 -- बिजनौर। जिले में पिछले कई दिन से पड़ रही भी भीषण गर्मी के बाद गुरुवार अलसुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धीरे धीरे मौसम ने करवट ली ओर तेज हवाओं के साथ बाारिश ने गर्मी से काफी राहत दी। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने जमकर मौसम का लुफ्त उठाया। जिले में बुधवार रात तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। गुरुवार अलसुबह से ही मौसम बदला और घटा छा गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। वहीं, नगीना व आसपास के क्षेत्रों में भी आसमान से राहत की फुहारें बरसीं, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल जानवर और पक्षी भी खुले आसमान में सकून लेते नजर आए।दूसरी ओर किसान भी इस बारिश को शुभ संकेत मान रहे हैं। सूरज की तपिश से फसलें भी झुलसने लगी थी, पालेज ...