बिजनौर, मार्च 31 -- चांदपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री दिनेश सैनी का निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी द्वारा उनके आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में दिनेश सैनी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमलेश सैनी ने दिनेश सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं, दिनेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.