बिजनौर, मार्च 22 -- चंदक में रविवार दोपहर चंदक मंडी प्रांगण में आयोजित भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत बेहद सफल रही। 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को आयोजित महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ा। दूसरे पक्ष का साथ दे रहे पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर वक्ताओं ने तंज कसे। किसान नेताओं ने भाषण में पूर्व मंत्री राजा भारतेन्द्र को निशाना बनाया। पूर्व सांसद को जहां कहीं भी मिलने पर काले झंडे दिखाने तक का आहवान मंच से किया गया।चंदक मंडी में रविवार दोपहर भाकियू अराजनैतिक की आहुत महापंचायत की अध्यक्षता सूरज प्रधान कबूलपुर व संचालन देवेन्द्र भूइयार ने किया। महापंचायत में जिले के कोने कोने से किसान पहुंचा। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। महापंचायत में मौहम्मदपुर देवमल, किरतपुर, नजीबाबाद, कोतवाली आदि से ...