बिजनौर, दिसम्बर 4 -- राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी गुरुवार को अपनी टीम के साथ चांदपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने ठंड से जूझ रहे परिवारों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। गौरतलब है कि चांदपुर इलाके के कई गांव बरसात के दौरान आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। घरों में पानी घुस जाने से ग्रामीणों का घरेलू सामान नष्ट हो गया था। कई परिवार आज भी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में बढ़ती ठंड ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया था। इसी बीच रालोद नेता अशोक चौधरी खुद कंबल लेकर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत दिखी। कई ग्रामीणों ने बताया कि "अशोक चौधरी बाढ़ के समय भी मदद लेकर पहुंचे थे, और आज फिर हमारी जरूरत के वक्त साथ खड़े हैं।"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.