बिजनौर, दिसम्बर 23 -- रेहड़ थाना के अन्तर्गत गांव हसनपुर निवासी शमीमा खातून उर्फ साकिया (55वर्ष) की 18 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शमीमा की मौत गला घोटने से हुई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मृतका शमीमा के भाई निसार अहमद निवासी गांव मानियावाला (अफजलगढ़) ने 22 दिसंबर को मृतका शमीमा खातून की बहू जैनब निवासी गांव हसनपुर के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। निसार अहमद का आरोप हैं आपसी मनमुटाव के चलते जैनब ने अपने पति शाहनवाज की गैर मौजदूगी में उसकी बहन शमीमा की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया की मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.