बिजनौर: बताशा फैक्ट्री में करंट से कारीगर की मौत, हंगामा
बिजनौर, जुलाई 10 -- बताशा फैक्ट्री में पंखे का तार लगाते समय कारीगर अचानक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री स्वामी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ग्राम फरीदनगर निवासी मनोज सैनी 37 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश सैनी मोहल्ला जोशियान स्थित निसार अहमद की फैक्ट्री में बताशा, बुरा, मिठाई बनाने का कार्य करता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की प्रात करीब 5 बजे मनोज सैनी भट्टी में आग जलाने के लिए पंखे के तार लगा रहा था। बताया जाता है कि अचानक करंट से मनोज सैनी झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिये तुरंत अस्पताल ले गये। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मनोज सैनी के परिजनों ने हंगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.