बिजनौर, जून 27 -- चंदक/मंडावर। थाना मंडावर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फाइनेंस ट्रैक्टरों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का शातिर वांछित आरोपी को पुलिस ने 2 ट्रैक्टरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। विभिन्न वित्तीय कंपनियों की शिकायत पर खुलासा हुआ कि एक संगठित गिरोह फाइनेंस पर खरीदे गए ट्रैक्टरों के नंबर प्लेट, चेसिस नंबर और दस्तावेज कूटरचित कर बिना एनओसी के अवैध रूप से बेच रहा था। पूर्व में भी इस गिरोह से विवेचना के दौरान इन अभियोगों से संबंधित 07 ट्रैक्टर विभिन्न स्थानों से बरामद किए जा चुके हैं।और गिरोह के सदस्य जेल जा चुके हैं। लेकिन मास्टरमाइंड शातिर गिरोह का सरगना फरार चल रहा था। थाना मंडावर पुलिस ने मुकदमें में वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र कफील अहमद निवासी ग्राम गौसपुर सादात, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किर।अभियुक्त की न...