बिजनौर, जुलाई 11 -- चांदपुर। चांदपुर के बाईपास रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए लाई गई महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को सीएचसी स्याऊ लेकर आए तो चिकित्सको ने महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका के जेठ महिला के शव को गोद में उठाकर थाने लाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मोहल्ला मुफ्ती सराय जमाईपुरा निवासी जुनैद की पत्नी इरम को प्रसव के दौरान पीड़ा हुए। महिला को परिजन चांदपुर के बाईपास स्थित एक अस्पताल में महिला को लेकर आ गए। यह भी पढ़ें- अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा चिकित्सको ने हालात गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया था। उसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को सीएच...