बिजनौर, अप्रैल 10 -- चांदपुर के गांव हैजरपुर के प्रशांत सैनी की नृशंस हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नहटौर में कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं के हाथों में कैंडल और जस्टिस फ़ॉर प्रशांत सैनी का वैनर हाथ में लेकर चल रहे थे। देर रात्रि को मौहल्ला धर्मशाला चौराहे से प्रारम्भ हुआ कैंडिल मार्च लेकर मौहल्ला होली चौराहा, रिलायंस पेट्रोल पंप, चांदपुर चुंगी से होते हुए पुनः मौ धर्मशाला तक पहुँचा। 'वी वांट जस्टिस', जस्टिस फ़ॉर प्रशांत सैनी लिखी तख्तियां लिए युवा मौन प्रदर्शन कर रहे थे। कैंडल मार्च समाप्त होने पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अरुण सैनी, लक्ष्मण सैनी, सुरसेन समिति अध्यक्ष बिट्टू सैनी मोनू सैनी, निशु सैनी, डॉ पंकज सैनी, रोहन सैनी, नितिन सैनी, अमित सैनी, बिट्टू सैनी , चेतन सैन...