बिजनौर: प्रतियोगी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, ढेला नदी से मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर, जुलाई 26 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती का शव शनिवार को ढेला नदी से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाई से फोन पर हुई बातचीत के बाद युवती नहर की ओर चली गई, जिसके बाद उसका शव ढेला नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहड़ क्षेत्र के गांव नारायणवाला निवासी 21 वर्षीय ललिता (सुहावना) पिछले लगभग एक वर्ष से ठाकुरद्वारा के मोहल्ला नागलिया रोड स्थित किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह पास स्थित एचएम लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन करती थी। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दी थी और परिणाम को लेकर भी चिंतित थी。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, ढेला नदी से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.