बिजनौर, अप्रैल 5 -- नगीना पुलिस ने रविवार को गौकशी के दो आरोपियों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी अपने ही साथी की कार की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, बाइक, तमंचा आदि के साथ गौकशी के उपकरण भी बरामद किये। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज है और दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लोगों ने तुखमापुर के जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी, उसी समय पुलिस को तुखमापुर की ओर से एक बाइक सवार और उसके पीछे एक कार आती दिखाई दी, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.