बिजनौर, मार्च 5 -- नांगल सोती में होली का रंग खेलने के बाद बुधवार शाम नहाने गई विवाहिता की गैस गीजर से गैस रिसाव के चलते बाथरूम में ही मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से संदिग्धता जताए जाने पर पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। नांगल निवासी मनीष जोशी पुत्र स्वर्गीय परविंदर जोशी के घर होली के त्योहार की खुशियां बुधवार देर शाम मातम में तब्दील हो गईं। बताया गया कि मनीष जोशी की पत्नी आकांक्षा देर शाम होली का रंग खेलने के बाद नहाने के लिए घर में बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान बाथरूम में लगे गैस गीजर से गर्म पानी निकालते वक्त गैस रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आकांक्षा की बाथरूम में ही मौत हो गई। काफी देर तक आकांक्षा के बाथरूम से न निकलने पर परिजनों में चिंता हुई। जिन्होंने पहले आकांक्षा को आवाज़ लगाई, जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.