बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- नहटौर ग्राम मुकर्रमपुर के पास ही नहर किनारे गुलदार का शावक मृत मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की देर सायं को ग्राम मुकर्रमपुर से मण्डौरा विप जाने वाले नहर के रास्ते पर गुलदार के शावक का शव मिलने की वन विभाग को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मृत गुलदार मादा शावक है। जिसकी अनुमानित उम्र तीन से चार माह है। मृत्यु के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। बता दे कि रविवार की दोपहर को इसके अलावा में ग्राम मुकर्रमपुर निवासी इंद्रपाल सिंह के खेत में वन विभाग द्वारा 15 मार्च को गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। रविवार को पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने ...