बिजनौर, दिसम्बर 11 -- नहटौर थानाक्षेत्र के गांव आकू स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे हड़कंप मच गया, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे आकु के पास स्थित नहर किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। जिसकी दहल काफी दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आसमान में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा। किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर आसपास के लोग मौके की तरफ भारी संख्या में लोग दौड़ पड़े। विस्फोट होने के कारण टीन की चादर भी उड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर फायरबिग्रेड की टीम से पहले ही लोगों ने पानी द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल सकी। करीब 9 के...