बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। रविवार को परिजनों के साथ खेतों से घर लौट रही 10 वर्षीय बालिका को गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वन विभाग और प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार रविवार करीब 10:30 बजे ग्राम मुकर्ररमपुर निवासी अदिति उर्फ माधो पुत्री अतुल कुमार 10 वर्ष अपने परिजनों के साथ एक खेत में गन्ना बुआई के लिए गई थी। बताया जाता है कि लौटते समय गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने अचानक बालिका पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। साथ में मौजूद अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार बालिका को खेत में ही छोड़कर फरार हो गया।गंभीर अवस्था में बालिका को सीएचसी लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.