बिजनौर, मार्च 7 -- नहटौर के गांव फुलसंदा में शुक्रवार रात दमाद ने 50 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगादास निवासी बबली पत्नी फकीरचंद की बड़ी पुत्री भावना ने दो साल पहले गांव के ही सजल पुत्र शीतल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के एक साल तक दोनों गांव से बाहर रहे, करीब एक साल बाद दोनों वापस गांव में आकर रहने लगे। शुक्रवार रात नौ बजे किसी बात को लेकर दामाद सजल की अपनी सास बबली से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए सजल ने सास बबली को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर सीओ धामपुर अभय पांडे और नहटौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.