बिजनौर, मार्च 31 -- नगीना से कालाखेड़ी जाने वाले मार्ग पर स्थित आईटीआई कॉलेज के निकट एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। मृतक के हाथ में कैनुला भी लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो, युवक की पहचान नगीना निवासी नवेद पुत्र अकबर निवासी मुहल्ला लाल सराय नगीना के रूप में हुई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात कह रही है। सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी अवनीत मान पुलिस बल के साथ ही फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार, 22 वर्षीय नवेद छह भाईयों में सबसे छोटा था और वह इलेक्ट्रिशन था। फिलहाल वह बीमार चल रहा था। नवेद सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे मगरिब के नमाज़ पढ़ने के लिये घर से निकला लेकिन लौटा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.