बिजनौर, जनवरी 29 -- हैंडीक्राफ्ट संगठन के महासचिव ने खुर्शीद कुरैशी ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कताई मिल की भूमि हस्त शिल्प इकाइयों को आवंटित करने के की मांग की है। ताकि काष्ठ कला उद्योग सुचारू रूप से संचालित व विकसित हो सके। जिलाधिकारी जसजीत कौर को महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सम्मानित करने की महासचिव ने बधाई देते हुए कहा कि नगीना काष्ठ कला उद्योग सैकड़ों करोड़ की विदेशी मुद्रा देश को अर्जित करता है। जिलाधिकारी ने हैंडीक्राफ्ट संगठन की मांग पर सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.