बिजनौर, मार्च 18 -- चांदपुर नगर में दान धर्म प्रचारणी मंदिर सुधार सभा एवं देवी मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को मां भगवती का डोला बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा। आगामी चैत्र नवरात्र के मद्देनजर आयोजित यह भव्य रथ यात्रा मंगलवार देर शाम रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई देवी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह माता रानी के डोले का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। रामसेवक मंडल कमेटी द्वारा रथ यात्रा शुरू होने से पहले रामलीला मैदान में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा में आकर्षक और मनमोहक झांकियों ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवी मंदिर पहुंचने पर मां भग...