बिजनौर: धामपुर रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव, हड़कंप
बिजनौर, मई 18 -- धामपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म नंबर-1 पर अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों ने घटना की सूचना तत्काल जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बताया गया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंची ट्रेन में बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में रखे थे हाथ-पैर जीआरपी का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.