बिजनौर, मार्च 4 -- थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में मंगलवार देर रात हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और होली का पर्व भी फीका पड़ गया। जानकारी के अनुसार ग्राम शादीपुर निवासी सुक्खे सिंह (60) मंगलवार की रात्रि लगभग 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उनके घर के पास ही एक तालाब स्थित है। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे जाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में जा गिरे। अंधेरा होने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे जब सुक्खे सिंह बिस्तर पर नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद उनका शव तालाब के पानी में उतराता मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.