बिजनौर, जनवरी 7 -- तार में फंसा गुलदार का शावक, वन विभाग की टीम पहुंची चांदपुर। चांदपुर धनौरा मार्ग स्थित आइडियल इंटर कॉलेज के समय उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब एक गुलदार का करीब डेढ़ साल का शावक नाले के पास खड़े अमरूद के पेड़ पर लगे तार में उसका पैर फंस गया। गुलदार के शावक की दहाड़ सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। बुधवार की सुबह चांदपुर धनौरा मार्ग स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के पास नाले के पास खड़े अमरूद के पेड़ पर तार लिपटा हुआ था किसी समय गुलदार का शावक चला गया और तार में उसका पैर फस गया सुबह होने पर जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे उसकी दहाड़ सुनाई दी लोगों की भीड़ गुलदार को देखने के लिए लग गई लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्...