बिजनौर: डम्पर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
बिजनौर, जून 10 -- धामपुर रोड पर गांव धौलागढ़ में डम्पर की टक्कर से एक साइकिल सवार बृद्ध की मौत हो गयी। बुद्धवार की सुबह मौहल्ला हज़रतनगर निवासी रामकुमार शर्मा 68 वर्ष पुत्र तेजराम शर्मा दूध लेकर साइकिल से अपने घर आरहे थे। धौलागढ़ के समीप ही पीछे से आरहे दस टायरा डम्पर ने टक्कर मारदी। टक्कर से बृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मुश्किल से ग्रामीणों ने शव को ट्रक से निकाला। जबकि डम्पर को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में लेलिया है। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार के अनुसार मृतक के परिजन कोई कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.