बिजनौर, मार्च 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के बुद्धमल विहार, शुगर मिल कॉलोनी निवासी कौशल शर्मा (40) पुत्र विनोद शर्मा बुधवार की सुबह किसी काम से धर्मशाला की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.